G-KBRGW2NTQN 11 जून को पेट्रोप पंपों पर कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे धरना प्रदर्शन – Devbhoomi Samvad

11 जून को पेट्रोप पंपों पर कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे धरना प्रदर्शन

 

रुद्रप्रयाग। देश में पेट्रोल व डीजल के साथ ही अन्य खाद्य सामग्री में बढ़ती मंहगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी जिले के विभिन्न स्थानों पर धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जताएगी। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की है। देश के साथ ही प्रदेश में लगातार मंहगाई की दर बढ़ती ही जा रही है, लेकिन सरकारों की ओेर से कोई कार्रवाई न होने से कांग्रेसियों में काफी रोष बना हुआ है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पेट्रोल-डीजल की लगातार बढती कीमतों के विरोध में 11 जून को देशभर के पेट्रोल पम्पों पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। तथा पेट्रोल-डीजल की बढी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की जाएगी। पार्टी के जिलाध्यक्ष ईर सिंह बिष्ट ने बताया कि कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिह के आह्र्वान पर प्रदेश के सभी जनपदों में पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल-डीजल की लगातार बढती कीमतों को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया जाएगा। जनपद के कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पम्पों पर कोरोना महामारी के नियमों का पालन करते हुए सांकेतिक प्रदर्शन करने को कहा गया है। रुद्रप्रयाग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रुद्रप्रयाग पेट्रोल पम्प, अगस्त्यमुनि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अगस्त्यमुनि पेट्रोल पम्प, जखोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मयाली पेट्रोल पम्प एवं ऊखीमठ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुंड पेट्रोल पम्प पर धरना प्रदर्शन करेगी। सभी सम्बंधित ब्लॉक के पदाधिकारी व कार्य कर्ताओं को कार्यक्रम को सफल करने में अपना योगदान करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *