G-KBRGW2NTQN पहाड़ के रूटों पर चलेंगी बस सेवाएं – Devbhoomi Samvad

पहाड़ के रूटों पर चलेंगी बस सेवाएं

देहरादून। राजधानी के परेड ग्राउंड से पहाड़ रूटों पर विनाथ बस सेवाओं को अब शुरू किया जा रहा है। सोमवार से बसों की सेवा शुरू होगी। इसके बारे में विनाथ सेवा के प्रभारी पंकज सिंधवाल और सुरेंद्र सकलानी ने जानकारी दी।  उन्हेंने बताया कि पहले दिन दो सेवाएं उत्तरकाशी, एक घनसाली, एक गुप्तकाशी और एक रणधार के लिए चलाई जाएंगी। इसके बाद यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार सेवाएं बढ़ाई जाएंगी। एक सप्ताह के भीतर पहाड़ की सभी सेवाओं का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। बताया कि हरिद्वार और ऋषिकेश से भी बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। निजी बसों का संचालन करीब डेढ़ महिने से ठप था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *