G-KBRGW2NTQN सूरज बिष्ट प्रदेश संयुक्त सचिव यूथ कांग्रेस नियुक्त – Devbhoomi Samvad

सूरज बिष्ट प्रदेश संयुक्त सचिव यूथ कांग्रेस नियुक्त

घनसाली। सूरज बिष्ट को प्रदेश संयुक्त सचिव यूथ कांग्रेस उत्तराखण्ड बनाने पर प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति विकास परिषद उत्तराखण्ड के मकान लाल बेसरियाल ने शुभकामनाएं दी है। बेसरियाल ने कहा कि इनके नेतृत्व में युवा कांग्रेसी एकजुट होने के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी को भी संगठित करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ता भाजपा सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और भाजपा को चुनाव में सबक सिखाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *