G-KBRGW2NTQN पुष्कर धामी के मुख्यमंत्री के बनते ही खटीमा के खुशी की लहर – Devbhoomi Samvad

पुष्कर धामी के मुख्यमंत्री के बनते ही खटीमा के खुशी की लहर

खटीमा। स्थानीय विधायक पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखण्ड राज्य का नवनियुक्त मुख्यमंत्री नियुक्त किये जाने की खबर मिलते ही खटीमावासी खुशी से झूम उठे। भाजपा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रवासियों ने मुख्य चौक पर जमकर आतिशबाजी की। धामी के मुख्यमंत्री बनने की सूचना मिलते ही उनके गांव नगरा मे उनके आवास पर बधाई देने वालो का तांता लग गया। तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए तमाम तरह के तर्क लगाये जा रहे थे। सोशल मीडिया पर पुष्कर धामी के मुख्यमंत्री बनाये जाने की खबर लगातार प्रसारित हो रही थी। शनिवार दोपहर के बाद जैसे ही पुष्कर धामी के मुख्यमंत्री बनने की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता सहित क्षेत्र वासी खुशी से झूम उठे।
नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का राजनैतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ। धामी का जन्म 16 सितम्बर 1975 को डीडीहाट पिथौरागढ़ मे हुआ था। इनके पिता शेर सिंह धामी भारतीय सेना मे सुबेदार के पद पर थे। जिनका निधन अप्रैल 2020 मे दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया था। माता विश्नादेवी ग्रहणी है। पुष्कर तीन बहनो मे एकलौते भाई है। पुष्कर धामी का विवाह वर्ष 2011 मे श्रीपुर विछवा मे गीता धामी से हुआ था। पुष्कर धामी के दो पुत्र दिवाकर धामी व प्रभाकर धामी हैं। पुष्कर धामी की शैक्षिक योग्यता स्तनाकोत्तर व्यावसायिक-मानव संसाधन प्रबंध व एलएलबी है। धामी ने छात्र राजनीति लखनऊ से अपने राजनैतिक जीवन की शुरूआत की। वह अखिल भारतीय परिषद से जुड़े रहे वह दो बार भाजयूमो प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। वहीं धामी पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के ओएसडी रहे। धामी वर्ष 2010 मे शहरी अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष रहे। 2012 के विधान सभा चुनाव मे खटीमा विधान सभा से पहली बार विधायक चुने गये। 2017 मे हुए विधान सभा चुनाव मे खटीमा की जनता ने पुन: पुष्कर धामी को जीताकर विधान सभा भेजा। वर्ष 2017 मे ही पुष्कर धामी को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *