G-KBRGW2NTQN अकारण हटाए गए मनरेगा कर्मी को बहाल किया जाय : उपपा – Devbhoomi Samvad

अकारण हटाए गए मनरेगा कर्मी को बहाल किया जाय : उपपा

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने ज़िला प्रशासन से द्वाराहाट में अकारण काम से हटाए गए मनरेगा कर्मचारी नारायण सिंह रावत को तत्काल काम पर वापस लेने की मांग की है। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से दैनिक वेतन पर काम कर रहे एक युवा को फर्जी शिकायत पर बिना कारण बताओ नोटिस के काम से हटाना प्राकृतिक न्याय के ख़िलाफ़ है व इस कारण युवाओं व बेरोजगारों में आक्रोश है।
द्वाराहाट में उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी ने कहा कि उपपा कर्मचारियों को हमेशा से राजनीतिक अधिकार देने की पक्षधर है। इसके बावजूद एक दैनिक वेतन पर काम करने वाले युवक को एक ऐसी फर्जी शिकायत जिसमें शिकायतकर्ता का नाम, पता तक पुष्ट नहीं है, काम से हटा देना हर युवा को गुलाम समझने की मानसिकता दर्शाता है। उपपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासनिक मशीनरी सत्तारूढ़ दल को खुश करने के लिए गैरकानूनी काम कर रही है। सत्तारूढ़ दल के इशारे पर हो रही यह मनमानी जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *