G-KBRGW2NTQN राज्य का विकास ही मेरा एजेंडा: धामी – Devbhoomi Samvad

राज्य का विकास ही मेरा एजेंडा: धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेरा कोई निजी एजेंडा नहीं है। पार्टी के कार्यक्रम व राज्य का विकास ही मेरा एजेंडा है। यह बात मुख्यमंत्री ने महानगर कार्यालय में आयोजित परिचय बैठक में कही। परिचय बैठक में मुख्यमंत्री ने 2022 के विधान सभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पुष्कर सिंह धामी ने महानगर कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता की। बैठक में मुख्यमंत्री श्री धामी ने कार्यकर्ताओं को समाज व पार्टी के लिए ईमानदारी से निरंतर कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मान किया है। पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री से लेकर पार्टी के उच्च पदों तक पहुंच सकता है। स्वयं का उदाहरण देते हुए श्री धामी ने कहा कि किसी राजनीतिक परिवार के बजाय एक सैनिक का बेटा हूं और पार्टी ने समय-समय पर उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ जिम्मेदारी देकर सम्मान बढ़ाया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 के विधान सभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर 60 सीटें जीतकर उत्तराखंड में नया इतिहास बनाएगी। बैठक में मेयर सुनील उनियाल गामा, राजपुर विधायक खजान दास, महानगर अध्यक्ष सीता राम भट्ट ने भी विचार व्यक्त किये। इस मौके पर काबीना मंत्री गणोश जोशी, कैंट विधायक हरबंस कपूर , महानगर प्रभारी कुसुम कंडवाल, प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, शादाब शम्स, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन, अनिल गोयल, प्रदेा मंत्री आदित्य चौहान, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, बृजभूषण गैरोला, खेम सिंह पाल, महानगर उपाध्यक्ष डा. उदय पुंडीर, बृजलेश गुप्ता, लच्छु गुप्ता, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल सहित महानगर पदािकारी, कार्यकारिणी सदस्य, मोचरे व मंडलों के मौजूद थे। बैठक का संचालन महामंत्री रतन सिंह चौहान ने किया। इससे पूर्व महानगर कार्यालय में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का ढोल व आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *