G-KBRGW2NTQN उत्तराखंड हाईकोर्ट ने किये जजों ने किया ट्रांसफर, नयों को मिलीं नियुक्तियां – Devbhoomi Samvad

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने किये जजों ने किया ट्रांसफर, नयों को मिलीं नियुक्तियां

नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कई न्यायाधीशों के स्थानांतरण कर दिए हैं, जबकि नए न्यायाधीशों को भी नियुक्तियां दे दी गई हैं। देहरादून के ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट-द्वितीय प्रकाश चंद्र को देहरादून में ही ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट-प्रथम, ऊधमसिंह नगर की एडीशनल सिविल जज-जूनियर डिवीजन जसमीत कौर को हल्द्वानी का प्रथम एडीशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन, देहरादून के द्वितीय एडीशनल सिविल जज प्रतीक मथेला को सितारगंज का सिविल जज-जूनियर डिवीजन, देहरादून की तृतीय एडीशनल सिविल जज-जूनियर डिवीजन दीपाली पंत को यहीं द्वितीय एडीशनल सिविल जज-जूनियर डिवीजन, हल्द्वानी की द्वितीय एडीशनल सिविल जज-जूनियर डिवीजन शुभांगी गुप्ता को उत्तरकाशी का ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट, देहरादून के चतुर्थ एडीशनल सिविल जज-जूनियर डिवीजन को यहीं तृतीय एडीशनल सिविल जज-जूनियर डिवीजन, कर्णप्रयाग चमोली की सिविल जज-जूनियर डिवीजन सुश्री अकमल को बागेर का ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट, हरिद्वार के तृतीय एडीशनल सिविल जज-जूनियर डिवीजन विशाल गोयल को रामनगर नैनीताल का ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट, देहरादून के पंचम एडीशनल सिविल जज-जूनियर डिवीजन को थराली को सिविल जज-जूनियर डिवीजन, पिथौरागढ़ के सिविल जज-जूनियर डिवीजन रोहित कुमार पांडे को उखीमठ रुद्रप्रयाग का सिविल जज-जूनियर डिवीजन, चमोली की ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट उपाधि सिंघल को सिविल जज-जूनियर डिवीजन गोपेर बनाया गया।
इसके अलावा नए बने न्यायाधीशों को भी नियुक्ति दे दी गई हैं। उधीशा सिंह को द्वितीय ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट देहरादून, आदर्श त्रिपाठी को चतुर्थ एडीशनल सिविल जज-जूनियर डिवीजन, अंजु को देहरादून का तृतीय ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट, हष्राली शर्मा को देहरादून का चतुर्थ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट, स्नेहा नारंग को हरिद्वार का तृतीय एडीशनल सिविल जज-जूनियर, प्रियांशी नगरकोटी को रुद्रपुर का द्वितीय एडीशनल सिविल जज-जूनियर, गुलिस्तां अंजुम को हल्द्वानी का द्वितीय एडीशनल सिविल जज-जूनियर, प्रिया शाह को हरिद्वार का चतुर्थ एडीशनल सिविल जज-जूनियर, आयशा फरहीन को नैनीताल का प्रथम एडीशनल सिविल जज-जूनियर, जहांआरा अंसारी को देहरादून का पंचम एडीशनल सिविल जज-जूनियर, नितिन शाह को बाजपुर को एडीशनल सिविल जज-जूनियर, संतोष पछमी को पिथौरागढ़ का ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट, शमशाद अली को मसूरी का सिविल जज-जूनियर डिवीजन, देवांश राठौर को किच्छा का सिविल जज-जूनियर डिवीजन, सिद्धार्थ कुमार को कर्णप्रयाग का सिविल जज-जूनियर डिवीजन, अल्का को नैनीताल का एडीशनल सिविल जज-जूनियर डिवीजन, नवल सिंह बिष्ट को उत्तरकाशी का सिविल जज-जूनियर डिवीजन बनाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *