G-KBRGW2NTQN बहन बेटियों की आवाज बुलंद करगी रोशनी जन सेवा संस्था – Devbhoomi Samvad

बहन बेटियों की आवाज बुलंद करगी रोशनी जन सेवा संस्था

देहरादून। रोशनी जन सेवा संस्था के संस्थापक अयक्ष गीताराम जायसवाल ने कहा कि आये दिन उत्तराखंड में भी उत्तर प्रदेश की तरह बेटियों को हवस का शिकार बनाया जा रहा है। आज एक नाबालिग लड़की का केस सामने आया है कि जिला हरिद्वार बहादराबाद क्षेत्र ग्राम सलेमपुर से रानीपुर हरिद्वार की फैक्ट्री में काम करने जा रही लड़की को तीन दरिन्दों ने हवश का शिकार बनाया। रोशनी जन सेवा संस्था के के पदाधिकारी इस घटना की निन्दा करते हैं। उत्तराखंड सरकार से अपील करती है कि ऐसे लोगों को सरकार कड़ी से कड़ी सजा देने का कानून व्यवस्था बनाये। रोशनी जन सेवा संस्था महिलाओं को अपने साथ लेकर सड़कों पर आकर उन सभी पीड़ित बहन-बेटियों की आवाज को बुलंद करने का काम करेगी। रोशनी जन सेवा संस्था के सभी कार्यकर्ता ऐसी जंघन्य घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर सदस्य महासचिव संजय कुमार एडवोकेट, निम्मी सिंह, लेखराज, कृष्णा चौहान, गुड्डी चौधरी, जोशना रावत, दिनेश कुमार, अशोक कुमार, पूनम देवी, डा. अर¨वद कुमार चौधरी, संगीता सैनी, राजू , दे¨वदर अन्तिवान, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *