G-KBRGW2NTQN मुख्यमंत्री आवास कूच में सड़कों पर कांग्रेसियों का सैलाब – Devbhoomi Samvad

मुख्यमंत्री आवास कूच में सड़कों पर कांग्रेसियों का सैलाब

देहरादून। प्रदेश की भाजपा सरकार की चौतरफा नाकामियों, पेट्रोल डीजल रसोई गैस खाने के तेल व अनाज की आसमान छूती कीमतों ,कोविड काल में सरकार की लापरवाही से हुई मौतों व हरिद्वार महाकुंभ के आरटीपीसीआर जांच घोटाले समेत महिलाओं का यौन उत्पीड़न जैसे ज्वलंत मुद्दों पर प्रदेा कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के मुख्यमंत्री कूच के आह्वाहन परानिवार को कांग्रेसियों का सैलाब सड़कों पर उतर आया। मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ता टोलियों के रूप में कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने लगे थे। साढ़े ग्यारह बजे तक कांग्रेस भवन प्रांगण पूरा भर गया।
करीब एक बजे कांग्रेसियों का रेला कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से से निकल कर राजपुर रोड होता हुआ मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ा, तो घण्टाघर, दर्शनलाल चौक , कनक चौक व दिलाराम चौक तक ट्रैफिक पूरी तरह थम गया। रैली के कैंट रोड हाथीबड़कला चौकी के पास पहुंचने से पहले ही पुलिस ने तीन से अधिक बैरिकेटिंग लगाकर कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका। इस बीच कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की और तीखी नोंकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेंटिंग पार कर आगे बढ़ने की भी कोशिश की। लेकिन पुलिस ने लाठियां फटकार कर उन्हें पीछे धकेल दिया। इसी धक्का मुक्की में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का हाथ जोर से खींचने पर उनका कंधा उतर गया। काफी देर तक सड़क ही प्रदर्शन करने के बाद सभी कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाकर छोड़ दिया गया।
कूच से पहले सभा को संबोधित करते हुए प्रदेा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की भाजपा सरकार पर जम कर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की सोच है कि वह हमे प्रदेा व देा की जनता को धर्म के नाम पर बांट कर सत्ता हासिल कर लेगी। उन्होंने कहा कि 2017 में प्रदेा की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के इस आासन पर कि अगर राज्य में डबल इंजन की सरकार बन जाएगी, तो राज्य में हर बेरोजगार के हाथ को काम मिलेगा, किसान का कर्जा माफ़ होगा, भ्रस्टाचार पर ज़ीरो टलरेंस होगी और महंगाई सौ दिनों में खत्म हो जाएगी।
रैली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विधायक काजी निजामुद्दीन, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, विधायक आदेश चौहान, पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, विधायक ममता राकेश, पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व विधायक रामया सिंह, अयरेन्द्रार्मा, प्रदेा महामंत्री संजय पालीवाल, राजेन्द्र शाह, हरीश पनेरू, महेश शर्मा, सुमित हृदयेश, गरिमा दसौनी, कमलेश रमन, शांति रावत, परिणीता बडूनि, मंजू तोमर, संजय किशोर, गौरव चौधरी, लाल चंद शर्मा, महेश जोशी, मकान लाल बेसरियाल, विकास नेगी, राकेश राणा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *