G-KBRGW2NTQN फिर हटाए जनसंपर्क अधिकारी – Devbhoomi Samvad

फिर हटाए जनसंपर्क अधिकारी

देहरादून। धामी सरकार ने भी तीरथ सिंह सरकार की तरह काम कर दिखाया। मंगलवार को तीन लोगों राजेश सेठी, मुलायम सिंह रावत और सत्यपाल सिंह को मुख्यमंत्री का जन संपर्क अधिकारी बनाया गया था। अगले ही दिन यानी बुधवार को सचिव सचिवालय प्रशासन भूपाल सिंह मनराल ने तीनों की नियुक्ति रद्द कर दी है। सूत्रों के अनुसार नियुक्ति रद्द होने का कारण यह है कि इसमें कुछ टंकण त्रुटि हो गई थी। जहां नवीन का नाम होना था वहां उनके पिता का नाम सत्यपाल सिंह का नाम लिख दिया गया है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि ये नियुक्तियां संगठन की सहमति के बिना हुई। कहा जा रहा है कि बृहस्पतिवार को संशोधित आदेश जारी होगा।
मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार शाम दिल्ली रवाना हो गए हैं। वहां वह केंद्रीय संचार मंत्री व रेल मंत्री से मिलेंगे। माना जा रहा है कि वह दायित्व वितरण को लेकर आलाकमान से वार्ता करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *