G-KBRGW2NTQN मनुर्भव संस्था ने चलाया पौधरोपण अभियान – Devbhoomi Samvad

मनुर्भव संस्था ने चलाया पौधरोपण अभियान

आज सुद्धोवाला में होगा वृहद पौधरोपण
देहरादून। सामाजिक स्वैच्छिक संस्था मनुर्भव के तत्वाधान में हरेला पर्व से पौधरोपण अभियान शुरू कर दिया गया है। यह अभियान पूरे महीने चलेगा। संस्था की प्रमुख डा. गिरीबाला जुयाल ने बताया कि रविवार 18 जुलाई को जेल रोड सुधोवाला में पौधरोपण किया जा जायेगा। उल्लेखनीय है कि वर्षों पूर्व लगाया गया यह शीशम वन बहुत बड़ी मात्रा में सूख चुका है। खाली स्थान में लोगों द्वारा कचरा डाला जा रहा था, जिसे पिछले डेढ़ माह से साफ करके झाडियां हटा कर वहां गड्ढे बनाये गये हैं। वहाँ ‘मनुर्भव द्वारा आम जन हेतु पुष्प वाटिका / बाल वाटिका का निर्माण हो रहा है।
विदित है कि मनुर्भव संस्था की ‘महिलाओं द्वारा संसाधन विहीन वर्ग के कल्याणार्थ पिछले 30-32 वर्षों से कार्य किए जा रहे हैं और लॉकडाउन में उन्हें राशन, गैस एवं आर्थिक सहायता दी जाती रही। इस वर्ष भी लोकडाउन में उन्हें सहायता देने की अपेक्षा रोजगार उपलब्ध कराया गया। उनसे नदी एवं जंगलों में फैले प्लास्टिक प्रदूषण को साफ कराया गया। इसी क्रम में पौधरोपण हेतु वन की सफाई गड्ढे तैयार कराने का कार्य दिया गया। इससे पर्यावरण सुरक्षा के साथ – साथ उन्हें रोजगार भी उपलब्ध हो रहा है। खास बात यह है कि मनुर्भव एक स्वयंसेवी ग्रुप है तथा प्रत्येक पौधा स्वयंसेवी के नाम पर लगाया जा रहा है।
डा. जुयाल ने देहरादून के सेवाभावी लोगों से आग्रह किया है कि वे भी इस अभियान से जुड़ सकते हैं। उन्होंने आह्वान किया है कि हर नागरिक एक पौधा अवश्य लगायें हरियाली बढ़ा कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *