G-KBRGW2NTQN भाजपा ने एक अप्रैल तक 167,172 लोगों की मदद की – Devbhoomi Samvad

भाजपा ने एक अप्रैल तक 167,172 लोगों की मदद की

देहरादून। कोरोना संकट के कारण जारी लॉक डाउन में जरूरतमंदों तक खाद्यान्न व अन्य सामग्री पहुंचाने के अभियान में भाजपा एक अप्रैल तक 167,172 लाभार्थियों तक पहुंची है।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने बताया कि 28 मार्च से शुरु किए गए इस अभियान के दौरान बुधवार तक 125,388 भोजन पैकेट, 15029 खाद्यान्न व अन्य सामग्री के पैकेट जरूरतमंदों तक पहुंचाए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर मोदी रसोई भी संचालित की जा रही है। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश भाजपा द्वारा गरीब, असहाय व बुजुगोर्ं तक खाद्यान्न व अन्य आवश्यक वस्तुओं को पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान छेड़ा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *