G-KBRGW2NTQN आप की प्रदेश कार्यकारिणी में 51 और पदाधिकारी शामिल – Devbhoomi Samvad

आप की प्रदेश कार्यकारिणी में 51 और पदाधिकारी शामिल

देहरादून। आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। सोमवार को पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी व उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत की मौजूदगी में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। 51 नए पदाधिकारियों को कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। साथ ही नौ महिलाओं को भी महिला मोर्चा में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा एससी एसटी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, पूर्वाचल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष व आईटी सेल की जिम्मेदारी भी नए पदाधिकारियों को दी गई है।  पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन विस्तार को लेकर पार्टी गंभीर है। पृथक राज्य निर्माण में मातृशक्ति का अहम योगदान रहा है। इसलिए महिला मोर्चा में मातृशक्ति को उचित स्थान व सम्मान दिया जा रहा है। दावा किया कि आने वाले समय में और बड़े नाम संगठन से जुड़ेंगे। आगामी विस चुनाव में भाजपा से आप की सीधी टक्कर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *