G-KBRGW2NTQN अतिवृष्टि को देखते हुए सीएम ने जिलाधिकारियों को  किया अलर्ट – Devbhoomi Samvad

अतिवृष्टि को देखते हुए सीएम ने जिलाधिकारियों को  किया अलर्ट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रही अतिवृष्टि को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने दैवीय आपदा की स्थिति में  सभी को सजग रहने के आदेश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अतिवृष्टी से हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री  ने उत्तरकाशी के  ग्राम निराकोट, कंकराड़ी तथा मांडों में अतिवृष्टि के कारण बादल फटने की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति और  शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी के जिलाधिकारी  से फोन पर बात कर घटना की जानकारी भी ली। उन्होंने जि़ला प्रशासनको राहत और बचाव कार्य शीर्ष प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावितों को अनुमन्य सहायता राशि अविलंब उपलब्ध कराई जाए। इधर आपदा प्रबंधन की ओर से सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। आपदा प्रबंधन की ओर से जारी आदेश में नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *