G-KBRGW2NTQN क्रांतिकारी नेता दिवंगत सुदर्शन कठैत को श्रद्धा के साथ किया याद – Devbhoomi Samvad

क्रांतिकारी नेता दिवंगत सुदर्शन कठैत को श्रद्धा के साथ किया याद

घाट (चमोली)। विकास खण्ड घाट मुख्यालय बस स्टेशन पर क्षेत्र के पूर्व प्रमुख सुदर्शन कठैत के आकस्मिक निधन पर शनिवार को शोक सभा आयोजित की गई। स्व. कठैत के आकस्मिक निधन से सम्पूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर है। श्रद्धाजलि देने वालों में प्रमुख घाट भारती देवी, ज़िला पंचायत सदस्य बूरा नंदिता रावत, कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष सुखबीर रौतेला, भाजपा मंडल के अध्यक्ष खिलाप सिंह नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष चरण सिंह नेगी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख देव सिंह नेगी, पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह, सुरेंद्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता हरि प्रसाद पुरोहित, प्रधान संगठन अध्यक्ष लखपत सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत घूनी हरीश रावत, दीपक रतूड़ी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंमजुग सती देवी, सदस्य पंचायत रामणी अधिवक्ता खिलाप सिंह बिष्ट, दशरथ बिष्ट, प्रकाश भंडारी, विनोद फर्स्वाण, दीपक रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत कुंवर लाल, नरेंद्र सिंह रावत, महेंद्र सिंह, पंकज सयाना, लक्ष्मण फर्स्वाण, बीरेंद्र सिंह कठैत, लांखी के प्रधान रघुबीर सिंह, हीरा लाल कन्याल समेत अन्य कई लोग शामिल थे।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कठैत जी ने विकास खण्ड घाट के निर्माण हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे हमेशा घाट के संरक्षक के रूप में सभी के दिलों में जिंदा रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *