G-KBRGW2NTQN सुमाड़ी भरदार के प्रसिद्ध व्यापारी धर्म सिंह राणा के निधन  – Devbhoomi Samvad

सुमाड़ी भरदार के प्रसिद्ध व्यापारी धर्म सिंह राणा के निधन 

रुद्रप्रयाग। सुमाड़ी भरदार के प्रसिद्ध व्यापारी एवं युवा सामाजिक कार्यकर्ता धर्म सिंह राणा के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठन एवं जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त किया और भगवान से मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बता दें कि कुछ दिन पहले सुमाड़ी भरदार के प्रसिद्ध व्यापारी धर्म सिंह राणा की अचानक तबियत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें पहले रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल फिर श्रीनगर और यहां से देहरादून रैफर किया गया। देहरादन में ईलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को सुमाड़ी लाया गया, जहां सूर्यप्रयाग घाट में उनके पुत्रों ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके अंतिम संस्कार में सैकड़ों की संख्या में लोग घाट पर पहुंचे और उन्हें नम आंखों से विदा करते हुए भगवान से मृत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। 39 वर्षीय धर्म सिंह राणा के निधन से भरदार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है। वे सामाजिक कायरे में बढ़-चढ़कर भागीदारी करते थे और गरीबों की मदद के लिए सदैव आगे रहा करते थे। वे अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़कर चले गये हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी भट्ट, पूर्व विधायक शैलारानी रावत, आशा नौटियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महावीर पंवार, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, भरदार जन विकास मंच के अध्यक्ष एलपी डिमरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आशा डिमरी, पूर्व प्रधान अवतार सिंह, पूर्व प्रधान उम्मेद सिंह, कैलाश दुमोगा, अरूण कप्रवाण, व्यापार संघ अध्यक्ष सुमाड़ी कैलाश धारकोटी, उक्रांद युवा नेता मोहित डिमरी, बुद्धिबल्लभ ममगांई, बलवीर रावत, नवीन रावत सहित हजारों लोगों ने शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *