G-KBRGW2NTQN उक्रांद सभी 70 विस सीटों में चुनाव लड़ेगा: ऐरी – Devbhoomi Samvad

उक्रांद सभी 70 विस सीटों में चुनाव लड़ेगा: ऐरी

हल्द्वानी। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि विस चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी। अगर राज्य में यूकेडी की सरकार बनी तो सशक्त भू कानून लाया जाएगा। प्रदेश की शिक्षा और स्वास्थ्य की प्रगति की दिशा में भी काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य आंदोलन की भावना एवं शहीदों के सपनों को साकार करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को एक संपन्न राज्य बनाने के लिए एक बार लोगों को उक्रांद का साथ देना होगा।
यह दावा ऐरी ने बुधवार को यहां  मुखानी कार्यालय में हुए जोरदार स्वागत के बाद मीडिया के सवालों के जवाब में किया। उन्होंने कहा कि बीस साल में उत्तराखंड की स्थिति खराब हुई है। कांग्रेस और भाजपा केवल केंद्रीय नेतृत्व का पोषण करने में लगे हैं। राज्य की बुनियादी और आर्थिक समस्या यथावत हैं। इससे पहले जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ऐरी का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कई लोगों ने उक्रांद की सदस्यता भी ग्रहण की।
इस मौके पर पूर्व विधायक डा. नारायण सिंह जंतवाल, पुष्पेश त्रिपाठी, सुशील उनियाल, खड़क सिंह बगडवाल, चंद्रशेखर, रवि बाल्मीकि, भुवन जोशी, राकेश भट्ट, काजल रावत, कंचन जोशी, भावना मेहरा, तेज सिंह कार्की, एनडी तिवारी, गर्वित जोशी, अनिल फुलेरा, प्रकाश पांडेय, हिमांशु शर्मा, दीवान सिंह, मतवार सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *