G-KBRGW2NTQN बच्चों संग महिला के नदी में कूदने की कोशिश नाकाम – Devbhoomi Samvad

बच्चों संग महिला के नदी में कूदने की कोशिश नाकाम

कर्णप्रयाग। पोखरी पुल से एक महिला के अपने दो बच्चों संग अलकनंदा में कूदने की कोशिश नाकाम हो गई। इससे बच्चे बाल बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर सायं पोखरी पुल से एक महिला अपने दो बच्चों संग अलकनंदा में कूदने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान घूमने आई एक युवती और उसके साथी ने महिला को पकड़ लिया। इससे महिला और युवती में नोंक-झोंक भी हुई। हालांकि इसमें दोनों को हल्की चोटें भी आई। कर्णप्रयाग पुलिस चौकी इंचार्ज कमल रतूड़ी ने बताया कि कर्णप्रयाग-पोखरी पुल में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ खड़ी थी। कुछ देर बाद महिला ने अपने बच्चों को उठाकर नदी में कूदने का प्रयास किया। इस बीच घूमने आई एक युवती और उसके साथी ने महिला को पकड़ लिया। इस दौरान आस पास के लोगों ने आकर महिला को पकड़ा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को चौकी पर ले जाकर उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश करती रही। महिला ने अपना पता गैरसैंण खत्याणा और उम्र 28 वर्ष बताया है। महिला और बच्चों को बचाने वाली युवती देवतोली में रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *