G-KBRGW2NTQN प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल से गीता राम जयसवाल ने की मुलाकात           – Devbhoomi Samvad

प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल से गीता राम जयसवाल ने की मुलाकात          

            देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल ने उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणोश गोदियाल को बुके देकर स्वागत करते हुए शिस्टाचार भेंट की उन्होंने कहा कि 2022 के होने  वाले  विधानसभा चुनाव पर चर्चा की। अध्यक्ष ने कहा कि हम सबको एक साथ लेकर चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में सरकार बनाएगी और हर काय्रेकर्ता का सम्मान किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि जो भाजपा ने जनता से वादे किए थे वो उन्होंने पूरे नहीं किये भारतीय जनता पार्टी अपने वादों से मुखर हो गई है।  बेरोजगार युवाओं को नोकरी देने का वादा किया था किसी भी प्रदेश में रोजगार नही मिला और ज्यादा बेरोजगारी प्रदेश में बढ़ गयी है। महंगाई में बेतहासा वृद्धि हुई है। डीजल पट्रोल  और गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि इस बार 2022 में प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी को उत्तराखंड से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।भाजपा के शासन में अनुसूचित जाति जनजाति को मिलने वाला लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। अनुसूचित जाति के मीडिया प्रभारी राजीव महऋषि ने कहा अगर उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी की बनती है तो दलित समाज के लोगो को  सम्मानित करने का काम कांग्रेस करेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रत्याशी प्रभुलाल बहुगुणा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सुधीर कुमार सुन्हेरा, श्रम विभाग के कार्यकारीअयक्ष दिनेश कौल उपस्थित थे।
रिपोर्ट : सत्यप्रकाश डौंडियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *