देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये देने जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें गर्व है कि टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला हाकी टीम के शानदार प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का शानदार योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही राज्य की नई एवं आकषर्क खेल नीति लागू की जाएगी। इस नीति में विशेष रूप से युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा का विकास करने के लिए उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान होगा। हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के कोने-कोने में वंदना जैसी प्रतिभा के दीप प्रज्वलित हों!