G-KBRGW2NTQN सचिवालय के सहायक समीक्षा अधिकारी की संदिग्ध मौत – Devbhoomi Samvad

सचिवालय के सहायक समीक्षा अधिकारी की संदिग्ध मौत

देहरादून। सचिवालय के अकाउंट सेक्शन में तैनात सहायक समीक्षा अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर के बिस्तर पर मिला। शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम में मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बिसरा रख लिया है। डालनवाला पुलिस के अनुसार 15 अगस्त की शाम मॉडर्न कॉलोनी आरा घर में रहने वाले खुशीराम रतूड़ी ने पुलिस को सूचना दी कि उनके मकान में महेंद्र सिंह बिष्ट किराए पर रहते हैं। महेन्द्र सिंह बिष्ट सचिवालय में अकाउंट सेक्शन में सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात हैं।
आज उन्होंने कमरे का दरवाजा नहीं खोला है। सूचना पर डालनवाला पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने महेंद्र सिंह बिष्ट के परिजनों को बुलाकर परिजनों और मकान मालिक की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर। अंदर जाते ही परिजनों के होश उड़ गए। अंदर महेंद्र सिंह बिष्ट चित अवस्था में बेड पर पड़े थे। उनके शरीर से काफी गंध आ रही थी। शरीर डीकंपोज होना शुरू हो गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम में मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रख लिया है। बताया जा रहा है कि वे कई दिन से अपने कार्यालय भी नहीं गए थे। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। उधर एक अन्य मामले में ट्रेन की टक्कर से एक शख्स घायल हो गया। नेहरूकॉलोनी पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि मोहकमपुर रेलवे ट्रैक पर एक शख्स ट्रेन से टकरा गया है। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायल शख्स को आपातकालीन सेवा 108 के जरिए उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल उससे पुलिस की बातचीत नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *