G-KBRGW2NTQN उपनल कर्मियों ने सैनिक कल्याण मंत्री के घर के बाहर दिया धरना – Devbhoomi Samvad

उपनल कर्मियों ने सैनिक कल्याण मंत्री के घर के बाहर दिया धरना

देहरादून। उपनल कर्मचारी महासंघ ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के हाथीबड़कला स्थित सरकारी आवास के बाहर धरना शुरू कर दिया है। मंत्री कुछ देर पहले घर से निकले हैं, लेकिन उन्होंने कर्मचारियों से कोई बात नहीं की। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री आवास के बाहर नारेबाजी भी की।
प्रदेश महामंत्री हेमंत सिंह रावत ने कहा कि मई में कर्मचारियों ने 52 दिन तक आंदोलन किया था। वन मंत्री डा हरक सिंह रावत और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के आश्वासन में उपनल कर्मचारियों ने आंदोलन खत्म किया था। पर आज तक उपनल कर्मचारियों का मामला उप समिति द्वारा कैबिनेट में नहीं लाया गया, जिससे कर्मचारियों में गुस्सा है। मंत्रियों को उनका वायदा याद दिलाने के लिये ही कर्मचारियों को दोबारा आंदोलन शुरू करना पड़ा है।उन्होंने कहा कि आज सैनिक कल्याण मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि अगले दिन प्रदेश और जिला कार्यकारिणी वन मंत्री डा हरक सिंह रावत के यहां जाकर धरना प्रदर्शन करेगी। साथ ही , अगर उपनल कर्मचारियों की मांग पर कार्रवाई नहीं होती तो विधानसभा घेराव भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *