G-KBRGW2NTQN हर वर्ग के विकास के लिए कार्यरत प्रदेश सरकार : धामी – Devbhoomi Samvad

हर वर्ग के विकास के लिए कार्यरत प्रदेश सरकार : धामी

देहरादून। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गुनियालगांव की बहिनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणोश जोशी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। इस मौके पर लोक कलाकारों ने गढ़वाली, गोर्खाली, कुमाऊंनी आदि विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंगलवार को गुनियाल गांव स्थित सामुदायिक भवन में रक्षासूत्र बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप लोग जितना प्यार अपने विधायक से करते हैं, उससे कहीं अधिक स्नेह गणोश जोशी का आपसे है। इनसे जैसा ज्यादा काम करने वाला नेता आज तक नहीं देखा, जो हर समय अपने क्षेत्रवासियां के लिए कार्यरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आमजन की सरकार है। जो समाज के हर वर्ग के विकास के लिए सदैव कार्यरत रहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नित नई ऊंचाईयों को छू रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि आगामी चार महीने में 18 वर्ष से अधिक आयु के हर व्यक्ति का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि वह दोबारा उनसे मिलने आएंगे और भविष्य में मसूरी विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश का सबसे विकसित क्षेत्र बनाया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने गजियावाला के घट्टीखोला में पेयजल पम्पिंग योजना एवं चन्द्रोटी पंचायत के अन्र्तगत मिनी नलकूप निर्माण की घोषणा भी की।
कैबिनेट मंत्री गणोश जोशी ने जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जब वह पहली बार इन लोगों के बीच में आए थे, तब उन्होंने कहा था कि अगर वह चुनाव जीते हैं तो वह एक नेता नहीं बल्कि एक बेटे और एक भाई के रूप में जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि आप के आशीर्वाद से ही मैं विधायक बन पाया हूं  और आज काबीना मंत्री हूं, यह कहीं ना कहीं आप की ही दुआओं का असर है। वह हमेशा ही प्रयासरत रहते हैं कि जनता की के लिए ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए विभिन्न जनहित योजनाओं हेतु आभार प्रकट किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर मंत्री संध्या थापा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति कोटिया, अनुराग, ग्राम प्रधान सीता देवी, किरन, निर्मला जोशी, लक्ष्मण सिंह, नैन सिंह पंवार, प्रेम पंवार, समुन्दर सिंह, विमल क्षेत्री आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *