G-KBRGW2NTQN केन्द्रीय राज्य मंत्री ने शौर्य स्थल पर शहीदों को किया नमन – Devbhoomi Samvad

केन्द्रीय राज्य मंत्री ने शौर्य स्थल पर शहीदों को किया नमन

केन्द्रीय राज्य मंत्री ने की शहीद बाबा जसवंत सिंह के परिजनों से भेंट
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा का दूसरे दिन भी शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत हुआ। आशीर्वाद यात्रा दून के विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए ऋषिकेश की ओर रवाना हुई।  जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार की सुबह केन्द्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने चीड़ बाग स्थित शौर्य स्थल पर पहुंचकर अमर बलिदानी बाबा जसवंत सिंह रावत की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री भट्ट ने कहा कि देश मातृभूमि पर अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले बाबा जसवंत सिंह रावत का सदा ऋणी रहेगा। इसके बाद श्री भट्ट ने कौलागढ़ जाकर कारगिल शहीद बाबा जसवंत सिंह रावत के परिजनों से भेंट व बार्ता की। इस दौरान यात्रा संयोजक पुष्कर काला, राज्यसभा सांसद नरेण बंसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री गणोश जोशी, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रदेश उपायक्ष अनिल गोयल, पूर्व दायित्वधारी शिवप्रसाद मंमगाई, प्रताप चौहान आदि मौजूद रहे। कौलागढ़ के बाद जन आशीर्वाद यात्रा रायपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित रिस्पना पुल पहुंची जहां पर विशायक उमेश शर्मा काऊ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। ससके बाद डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के मोहकमपुर फ्लाईओवर पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह ने कार्यकर्ताओं ने साथ केन्द्रीय राज्य मंत्री का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *