G-KBRGW2NTQN पूर्ब जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी राणा तीन दिवसीय भ्रमण पर – Devbhoomi Samvad

पूर्ब जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी राणा तीन दिवसीय भ्रमण पर

रिपोर्टिंग-:सत्य प्रकाश ढौंडियाल
घनसाली। उत्तराखंड में कांग्रेस मिशन 2022 के लिए विधान सभा स्तर पर आमजन की समस्यों को लेकर घोषणा पत्र तेयार कर सरकार के साथ स्थानीय भाजपा विधायकों को घेरने की तेयारी कर रहे है। उतराखंड प्रदेश कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी की जनपद टिहरी की प्रभारी प्रदेश महासचिव पूर्ब जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी राणा ने अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर घनसाली विधान सभा की बैठक लेते हुए कहा की क्षेत्र की समस्यों के समाधान हेतु अपने बिषय को रखते हुए स्थानीय भाजपा विधायको के कारगुजरियों को उजागर करें। बैठक में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश राणा, प्रदेश महामन्त्री विजय गुनसोला पूर्ब ब्लॉक प्रमुख धनी लाल शाह, पूर्ब विधायक भीमलाल आर्य, प्रदेश सचिव अरुणोदय नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ट मकान लाल, पूर्ब जिला पंचायत सदस्य दिनेश लाल, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी जोशी, सूर्य प्रकाश रतूड़ी, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी, प्रधान यशवंत सिंह गुसाईं, पूर्ब ज्येष्ठ प्रमुख पूरब सिंह पंवार, पूर्ब जिला पंचायत सदस्य कैलाशी देवी, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव प्यार सिंह बिष्ट, भजन सिंह भंडारी, पुरषोत्तम भंडारी , राजेंद्र सिंह रावत, आदि अनेक कांग्रेस जनों ने विचार व्यक्त कर मिशन कांग्रेस को सफल बनाने पर बल दिया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *