G-KBRGW2NTQN मासूम से दुराचार कर जबरन निकाह करवाया – Devbhoomi Samvad

मासूम से दुराचार कर जबरन निकाह करवाया

साढ़े तीन माह बाद दर्ज हो सका मुकदमा, पांच नामजद
देहरादून।  13 साल की मासूम के साथ दुराचार कर जबरन उसका निकाह करवा दिया गया। पीड़ित करीब साढ़े तीन माह बाद मुकदमा दर्ज करवाने में सफल हो सका। राजपुर पुलिस ने पांच आरोपितों को नामजद किया है। आरोपितों में दो महिलाएं भी शामिल है।
मामले में नागल हटनाला कुल्हान राजपुर निवासी एक शख्स ने मौहम्मद असगर, मौहम्मद आरिफ, आरिफ की पत्नी नरगिस, तबरेज और तबरेज की पत्नी गुलारी को आरोपित बनाते हुए शिकायत दी है। सभी आरोपित गांव काकन बगधरा अररिया बिहार के रहने वाले हैं। पीड़ित ने आरोपित लगाया है कि उसकी 13 वर्षीय बेटी के साथ आरोपित ने गाली गलौच और मारपीट कर उससे दुराचार किया है। जबकि बाद में जबरन मासूम का निकाह करवा दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर राजपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *