118 शिक्षकों व चार कुलपतियों को किया सम्मानित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड तकनीकी विविद्यालय में शिक्षक दिवस पर आयोजित ‘‘टीचर ऑफ द ईयर 2021’’ कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले 118 शिक्षकों और चार विविद्यालयों के कुलपतियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विज्ञान पर आधारित पत्रिका ‘‘ विज्ञान संप्रेषण’’ एवं उत्तराखंड तकनीकी विविद्यालय की विवरणिका का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक न केवल विद्यार्थी के व्यक्तित्व का निर्माता, बल्कि राष्ट्र का निर्माता भी होता है। किसी राष्ट्र के विकास में उसके भावी नागरिकों को गढ़ने वाले शिक्षकों की भूमिका अत्यन्त महवपूर्ण होती है। भारत में प्राचीन समय से ही गुरू-शिष्य परंपरा रही है। भारत से ही विभर में शिक्षा के प्रसार की शुरूआत हुई। इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर, उत्तराखण्ड तकनीकि विवि के कुलपति डॉ. पीपी ध्यानी , यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. राजेन्द्र डोभाल, विभिन्न विवि के कुलपति व शिक्षक मौजूद थे।