G-KBRGW2NTQN अफसरों को रोज सुबह दो घंटे जन समस्याएं सुनने के निर्देश – Devbhoomi Samvad

अफसरों को रोज सुबह दो घंटे जन समस्याएं सुनने के निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उन्होंने सभी अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित निदान के लिए प्रत्येक कार्य दिवस में दो घंटे यानी सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जनससमस्याएं सुनने और उनका समाधान करने के निर्देश दिये गये हैं। कायरे के सरलीकरण, समाधान और निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दो अलग-अलग कार्यक्रमों में सीएम ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। आज देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ज्ञान, विज्ञान एवं अनुसांन के क्षेत्र में भी भारत ने अलग पहचान बनाई है। राज्य सरकार भी अगले 10 सालों में उत्तराखंड को अनेक क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यसेवक की जिम्मेदारी मिलने के बाद राज्य के हित में अनेक निर्णय लिए गये हैं। रोजगार एवं स्वरोजगार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं चलाई जा रही हैं। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का आमजन तक लाभ पहुंचे इसके लिए योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, परिवहन, कृषि, बागवानी के क्षेत्र में राज्य को अग्रणी बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। जिसके लिए पूरा रोडमैप बनाया जा रहा है। समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके सरकार जनता की भागीदार के रूप में कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *