G-KBRGW2NTQN पत्थर की चपेट में आने से महिला की मौत – Devbhoomi Samvad

पत्थर की चपेट में आने से महिला की मौत

मनरेगा में काम कर रही थी मृतक महिला
पोखरी। मनरेगा में काम कर रही महिला के पत्थर की चपेट में आने से अकाल मौत हो गई। इस हादसे में घायल दूसरी महिला को श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया है।  पोखरी ब्लाक के बीणा मल्ला गांव में रोजगार गारंटी का काम करते समय पत्थर गिरने के कारण रोशनी देवी बत्र्वाल (30) तथा सुनीता देवी चपेट में आ गई। इससे दोनों महिलाएं बुरी तरह जख्मी हो गई। रोशनी देवी ने कुछ समय बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुनीता देवी इस हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गई। घायल सुनीता देवी को 108 की सहायता से इलाज के लिए सीएचसी पोखरी में भर्ती कर दिया गया है।
प्रधान रश्मि बत्र्वाल ने बताया कि घटना की सूचना राजस्व पुलिस को दी गई तो नायब तहसीलदार हिम्मत सिंह रौतेला व राजस्व उप निरीक्षक विजय कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। बताया कि रोशनी देवी के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय गोपेर भेज दिया गया है। मृतका रोशनी देवी अपने पीछे 6 वर्षीय बालिका परी और 2 वर्षीय बेटे रू द्र को छोड़ गई है। इस घटना से गांव में मातम पसरा है। सीएचसी अधीक्षक डा मोहम्मद आशिफ व डा सलमान खान ने बताया कि जख्मी महिला खतरे से बाहर है। पैर की हड्डी में फ्रैक्चर के चलते उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर को रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *