G-KBRGW2NTQN परंपराएं और संस्कृति हमारे पूर्वजों की देन : राज्यपाल – Devbhoomi Samvad

परंपराएं और संस्कृति हमारे पूर्वजों की देन : राज्यपाल

प्रीतम व संगीता के गीतों ने इगास पर्व पर जमाया रंग
देहरादून। एक शाम रायपुर की इगास बग्वाल, देव दीपावली कार्यक्रम में लोकगीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, लोकगायिका संगीता ढौडियाल ने अपने गीतों की सुंदर प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शहीदों के आश्रितों व वीर नारियों को सम्मानित किया।
रिंग रोड पर में आयोजित कार्यक्रम‘‘एक शाम भेलौ इगाश बूढ़ी दीपावली देव दीपावली के नाम’’ में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल ले ज गुरमीत सिंह (से.नि.) ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।  इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को इगास की बधाई दी। राज्यपाल ले ज गुरमीत सिंह (से नि) ने देश और दुनियाभर में रहने वाले उत्तराखण्ड के प्रवासी लोगों से अपने लोकपर्व अपने गांवों में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपनी जड़ों के साथ जुड़ना बहुत आवयक है। उत्तराखण्ड की नयी पीढ़ी रिवर्स माइग्रेशन के लिये कार्य करेगी। वे अपने घर-गांवों में ही इनोवेशन, टेक्नोलॉजी तथा डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से स्थानीय उत्पादों पर आधारित स्वरोजगार को बढ़ाने का प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि परम्पराएं एवं संस्कृति बहुत महत्वपूर्ण है। हमें अपनी परम्पराओं, रीति रिवाजों, संस्कृति को जानना और समझना होगा। उनका सम्मान करना होगा। हमारी सुन्दर परम्पराओं में क्या गहराई तथा विजन है इसकों समझना होगा। इसे नयी पीढ़ी को भी बताना होगा। राज्यपाल ने कहा कि हमारी अनूठी परम्पराएं हमें समरसता की ओर ले जाती हैं। हमें आपस में जोड़ती हैं। हमें अपनी जड़ों की ओर ले जाती हैं। हमारी परम्पराएं एवं संस्कृति हमारे पूर्वजों की देन है। इन्हें आगे तक ले जाना हमारी जिम्मेदारी हैं। राज्यपाल ने कहा कि हर्ष का विषय है कि राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी नक एक अच्छा इनिशिएटिव लिया है। वह पिछले तीन-चार सालों से पौड़ी जिले में अपने पैतृक गांव में इगास का त्यौहार अपने परिवार और गांवावालों के साथ मनाते हैं। यह सभी उत्तराखण्डवासियों के लिये प्रेरणादायक है। उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों एवं हस्तािल्पों को ब्राण्ड के रूप में राष्ट्रीय एवं अन्र्तराष्ट्रीय बाजारों में स्थापित करने का प्रयास करें। इस मौके पर राज्यपाल ने शहीदों के आश्रितों व वीर नारियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में लोकगीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गयी। जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, लोकगायिका संगीता ढौंडियाल ने एक से बढ़कर एक गीत पेश कर कार्यक्रम में रंग जमाया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी,  कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, राजपुर विधायक खजानदास, भाजपा नेता विनय गोयल, ऋ षिकेश नगर निगम मेयर अनीता मंमगाई, रायपुर विधायक उमेश शर्मा सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *