G-KBRGW2NTQN राजनीतिक हित साधने के लिए किया बोर्ड भंग करने का ऐलानःगोदियाल – Devbhoomi Samvad

राजनीतिक हित साधने के लिए किया बोर्ड भंग करने का ऐलानःगोदियाल

देहरादून। उत्तराखंड सरकार की ओर से चारधाम देवस्थानम बोर्ड  को भंग करने के ऐलान के बाद से ही विपक्ष भाजपा पर निशाना साध रहा है। वहीं चारधाम देवस्थानम बोर्ड को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार की चारों धामों के दान पात्रों पर नजर थी। लेकिन कांग्रेस और पंडा पुरोहितों ने जिस तरह से लगातार सड़क से लेकर सदन तक प्रदर्शन किया, उसके चलते सरकार को झुकना पड़ा और अपने तानाशाही रवैए से हटना पड़ा।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार ने खुश मन से यह निर्णय नहीं लिया है, लेकिन मजबूरी वश अपने राजनीतिक जमीन को खिसकता हुआ देख अपने राजनीतिक हितों को साधते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस बात का पर्दाफाश हो चुका है कि सरकार ने यह फैसला क्यों लिया है। इस दौरान देवस्थानम बोर्ड भंग किए जाने के बाद तीर्थ पुरोहितों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का मुंह मीठा करा कर एक दूसरे को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *