G-KBRGW2NTQN उत्तराखंड को आपदाओं से निपटने को 187.18 करोड़ की अतिरिक्त  सहायता – Devbhoomi Samvad

उत्तराखंड को आपदाओं से निपटने को 187.18 करोड़ की अतिरिक्त  सहायता

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति ने छह राज्यों को 3,063.21 करोड़ रुपये की अतिरिक्त  केंद्रीय सहायता देने को मंजूरी दी है। असम, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और पचिम बंगाल को वर्ष 2021 के दौरान आई बाढ़, भूस्खलन, चक्रवाती तूफान के लिए यह धनराशि मिलेगी। उत्तराखंड को 187.18 करोड़ रुपये की यह अतिरिक्त  सहायता मिलेगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति (एचएलसी) ने वर्ष 2021 के दौरान आई बाढ़, भूस्खलन और चक्रवाती तूफान से प्रभावित छह राज्यों को राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (एनडीआरएफ) के तहत अतिरिक्त  केंद्रीय सहायता देने को मंजूरी दी है। यह इन प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहे छह राज्यों के लोगों की मदद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। वर्ष 2021 के दौरान बाढ़-भूस्खलन के लिए असम को 51.53 करोड़, कर्नाटक को 504.06 करोड़, मध्य प्रदेश को 600.50 करोड़ और उत्तराखंड को 187.18 करोड़ रुपये की यह अतिरिक्त  सहायता मिलेगी। यह राशि केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को राज्य आपदा राहत कोष (एसडीआरएफ) में जारी की गई राशि के अतिरिक्त  है, जो पहले से ही राज्यों के पास उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *