आप ने नौ और प्रत्याशियों के नाम किए घोषित

देहरादून। आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की है। जिसमें नौ विस सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। इनमें गढ़वाल मंडल से पांच व कुमाऊं से चार प्रत्याशी शामिल हैं। पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।  बताया कि अन्य सभी दलों के मुकाबले प्रत्याशियों के नाम घोषित करने में आप पार्टी आगे निकल चुकी है। अब तक 51 प्रत्याशियों के नाम ऐलान कर दिय गए हैं। शेष 19 सीटों के लिए भी प्रत्याशियों ने नाम जल्द घोषित कर दिए जाएंगे।
बताया कि आज जारी सूची में आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर को खटीमा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा मसूरी विस सीट से श्याम बोरा, सहसपुर से भरत सिंह, पुरोला से प्रकाश कुमार, देवप्रयाग से उत्तम भंडारी, डीडीहाट से दीवान सिंह मेहता, झबरेड़ा से राजू बिराटिया, लालकुआं से चंद्रशेखर पांडे व नानकमत्ता से आनंद सिंह राणा को प्रत्याशी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *