G-KBRGW2NTQN उप कारागार में बंद कैदी की मौत – Devbhoomi Samvad

उप कारागार में बंद कैदी की मौत

हल्द्वानी। उप कारागार में बंद कैदी की मौत हो गई।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई।
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 4 सितारगंज निवासी तुफैल अहमद (54) पुत्र अब्दुल करीम पोस्को एक्ट में निरुद्ध था। उसे आठ जुलाई को उप कारागार हल्द्वानी लाया गया था। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार प्रात: वह नाश्ता करने के बाद कैदियों के साथ बैठा हुआ था। तभी अचानक वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जेल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे डा. सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *