G-KBRGW2NTQN स्व. कपूर के कार्यों को आगे बढ़ाने की जरूरत: धामी – Devbhoomi Samvad

स्व. कपूर के कार्यों को आगे बढ़ाने की जरूरत: धामी

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने कैंट विधान सभा क्षेत्र में प्रचार अभियान को गति देने के लिए विधिवत चुनाव कार्यालय खोल दिया है। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कैंट विधान सभा क्षेत्र में प्रचंड जीत का भरोसा जताया।  सोमवार को जीएमएस रोड में आयोजित कार्यक्रम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल गामा की मौजूदगी में पूजा-अर्चना के साथ चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि देहरादून के विकास में स्व. हरबंस कपूर का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
स्व. कपूर की कार्यशैली व उनके कायरे को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा ने सविता कपूर को प्रत्याशी बनाया है। स्व. कपूर के लगातार आठ बार मिली जीत मे सविता कपूर का अहम योगदान रहा है। भाजपा प्रत्यशी सविता कपूर ने भरोसा जताया कि स्व. कपूर की तरह उन्हें भी जनता का सहयोग मिलता रहेगा। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सीता राम भट्ट, महामंत्री रतन सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष विजेंद्र थपलियाल, मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, उदय सिंह पुंडीर, विनोद पंवार, पाषर्द संविदा गुरुंग, पाषर्द योगेंद्र, पाषर्द संजय सिंघल, पाषर्द महेंद्र कौर, पाषर्द रमेश काला पाषर्द शुभम नेगी, पाषर्द मीरा कठैत, पाषर्द ओमेंद्र भाटी, पाषर्द अर्चना पुंडीर, पाषर्द रजनी देवी, पाषर्द मीनाक्षी मौर्य, हरीश कोहली, विक्की खन्ना, संतोष कोठियाल, रंजीत सेमवाल, विजय गुप्ता, सुमन सिंह, गोविंद मोहन, आशीष शर्मा, अतुल बिष्ट समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *