G-KBRGW2NTQN ऋतु खंडूरी को कोटद्वार से टिकट दे सकती है भाजपा – Devbhoomi Samvad

ऋतु खंडूरी को कोटद्वार से टिकट दे सकती है भाजपा

देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं यमकेश्वर क्षेत्र से विधायक ऋतु खंडूड़ी को भाजपा अब विधानसभा की कोटद्वार सीट से टिकट दे सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस सिलसिले में लगभग सहमति बन चुकी है। कोटद्वार उन 11 सीटों में शामिल है, जिस पर भाजपा ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। माना जा रहा कि पार्टी अपने इस कदम से एक तीर से दो निशाने साधेगी। खंडूड़ी को टिकट देने पर महिला मोर्चा में उभरा असंतोष तो दूर होगा ही, पार्टी कोटद्वार में सहानुभूति कार्ड खेलने का प्रयास भी करेगी।भाजपा ने 20 जनवरी को विधानसभा की जिन 59 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए थे, उनमें यमकेश्वर से विधायक ऋतु खंडूड़ी का टिकट काट दिया गया था। यमकेश्वर में खड़ूड़ी की जगह पूर्व ब्लाक प्रमुख रेणु बिष्ट को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी के इस निर्णय से महिला मोर्चा में असंतोष के सुर भी उभरे। ये बात प्रमुखता से उठ रही थी कि पार्टी ने एक दिन पहले भाजपा में शामिल हुई महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रहीं सरिता आर्य को तो टिकट दिया, लेकिन भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष का टिकट काट दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *