G-KBRGW2NTQN कांग्रेस ने बनाये एक महासचिव 13 सचिव, कुछ को नयी जिम्मेदारी – Devbhoomi Samvad

कांग्रेस ने बनाये एक महासचिव 13 सचिव, कुछ को नयी जिम्मेदारी

देहरादून। चुनाव में कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कांग्रेस लगातार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी से नवाज रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने बनाये एक महासचिव 13 सचिव बनाने के लिए मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय कर दी गयी है। पूर्व दर्जाधारी मनीष कुमार को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है, जबकि राविन भंडारी, गोपाल सिंह चौहान, उमेश चंद्र कापड़ी, संजय थापा, कैलाश बाल्मिकी,  विकास शर्मा, विपुल नौटियाल, कोमल बोरा, राजीव पुंज, मधुसूदन सुन्द्रियाल व अनिलंिसंगारी को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारियां दी गयी हैं।
इसके साथ ही पार्टी ने मीडिया डिपार्टमेंट को भी नयी जिम्मेदारियां दी हैं। इसके तहत प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महषर्ि को मीडिया सेंटर मुख्यालय, दीपक बलूटिया को मीडिया सेंटर विकास नगर, गरिमा दसौनी को मीडिया सेंटर श्रीनगर एवं हरिद्वार, प्रतिमा सिंह का चकराता विधानसभा, सूरत सिंह नेगी को टिहरी की सभी विधानसभाओं के साथ ही लखपत बुटोला को जनपद चमोली की सभी विधानसभाओं की जिम्मेदारी दी गयी है। इसके साथ ही दीप बोरा को लैंसडौंन, पौड़ी व कोटद्वार विधानसभाओं के मीडिया की जिम्मेदारी दी गयी है। इन सभी संबंधित क्षेत्रों के मीडिया कोआर्डिनेटरों के साथ समन्वय बनाकर तत्काल जिम्मेदारियां संभालने को कहा गया है। ये आदेश प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने जारी किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *