लक्ष्मी राणा की बर्खास्तगी निरस्त, लैसडौन चुनाव के लिए भेजा
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस ने महासचिव के पद रही लक्ष्मी राणा की बर्खास्तगी के आदेश को निरस्त कर दिया है। राणा के स्पष्टीकरण के बाद पार्टी से उनका निष्कासन तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए उन्हें पौडी की लैन्सडाउन विधानसभा क्षेत्र में प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी है।
महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि लक्ष्मी राणा द्वारा प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव से वार्ता कर अपना स्पष्टीकरण देते हुए पार्टी के प्रति पूर्णनिष्ठा व्यक्त करते हुए अपना निष्कासन निरस्त करने का अनुरोध किया गया। जिसके उपरान्त प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव के निर्देश पर उनका निष्कासन निरस्त करते हुए उन्हें लैन्सडाउन विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपते हुए उनसे अपेक्षा की गई है कि वे शीघ्र ही लैन्सडाउन विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी की विजय सुनिश्चत करने में अपना योगदान करेंगी।