G-KBRGW2NTQN उत्तराखंड पहुंची केंद्रीय फोर्स की 110 कंपनियां – Devbhoomi Samvad

उत्तराखंड पहुंची केंद्रीय फोर्स की 110 कंपनियां

दूर-दराज के क्षेत्रों के लिए सुरक्षा बल रवाना
देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए केंद्रीय रिजर्व बल की 110 कंपनियां पहुंच गई हैं। दूर-दराज के क्षेत्रों के लिए गुरुवार से विधिवत पुलिस वलों की रवानगी शुरू हो गई है। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय रिजर्व बल की 110 कंपनियों के साथ ही प्रदेश की 26 कंपनी पीएसी, 16 हजार पुलिसकर्मियों के साथ ही प्रदेश के 4600 होमगार्ड और बाहरी प्रदेशों से मंगाएं गए 13 हजार दो सौ होमगाडरे को तैयात किया गया है और दूर दराज के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की आज से रवानगी आरंभ हो गई है।
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपद प्रभारियों को सख्त दिशा-निर्देशों के साथ ही अपने-अपने जनपद में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही जनपदों में होने वाली हर तरह की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के हर जनपद में होने वाली गतिविधियों की जानकारी के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर से भी अलग से व्यवस्थाएं की गई है जो राज्य के हर जनपद की पल-पल अपडेट से अवगत कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *