मां ने तिलक लगाकर मुख्यमंत्री धामी को दिया जीत का आर्शीवाद
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने परिवार के साथ नगरा तराई स्थित विद्यालय पहुचकर 8.55 बजे मतदान किया। 14 फरवरी सोमवार को मतदान के दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रात: 7 बजे अपने आवास नगरा तराई मे पूजा अर्चना की। जिसके बाद उनकी माता विशना देवी ने उन्हे दही, चीनी खिलाया और तिलक लगाया। मुख्यमंत्री धामी ने अपना माता जी के पैर छूकर आर्शीवाद लिया। जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी अपनी मां विश्ना देवी, पत्नी गीता धामी के साथ गांव स्थित मां पूर्णागिरी के मंदिर पहुचें जहां उन्होने सपरिवार मत्था टेका और पूजा-अर्चना की। जिसके बाद मुख्यमंत्री परिवार के साथ नगरा तराई स्थित प्राथमिक विद्यालय मे बनाये गये पोलिंग बूथ पहुचें, जहां उन्होने 8.55 बजे मतदान किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी अपने चिर-परचित अंदाज मे स्थानीय लोगो से मिले और उनका हाल जाना। मुख्यमंत्री धामी ने एक बार फिर 60 पार का नारा देते हुए कहाकि उनके द्वारा कराये गये विकास कायरे को देखते हुए राज्य की जनता भाजपा को अपना आर्शीवाद दिया है। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधान सभा के पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने निकल पड़े। उन्होने लोगो से मतदान की अपील की।