हेल्थवर्कर्स व आंगनवाड़ी कार्मिकों को मेडिकल इक्विपमेंट्स वितरित
गुप्तकाशी। स्वेच्छिक संस्था
‘कासा’ के माध्यम से उखीमठ ब्लॉक के गुप्तकाशी में छह गांवों नारायणकोटी, कालीमठ, कुन्जेठी, लमगोंड़ी, ल्वारा व पिथोरा के ग्रामीण हेल्थवर्कर्स और आंगनवाड़ी कर्मचारियों को मेडिकल इक्विपमेंट्स दिए गए। कासा संस्था निरंतर ग्रामीण विकास और ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की पहल कर रही है। प्रत्येक गांव में डिजिटल बीपी मॉनिटर, ग्लूकोमीटर, ऑक्सीमीटर, इंफ्रारेड थर्मोमीटर, सैनिटाइजर जैसे जरूरी उपकरण दिए गए। इनकी डेमो और गुणावत्ता की जांच के साथ – साथ उपकरण को कैसे इस्तेमाल करना है, ये भी समझाया गया। इस अवसर पर ल्वारा गांव के प्रधान हुकुम सिंह फर्स्वान, नारायनकोटी ग्राम प्रधान श्रीमती मीना देवी कासा संस्था से रोहित वर्मा व चंद्रमोहन मौजूद थे।
कासा संस्था ने ल्वारा ग्राम पंचायत के छपरू तोक में 30 जरूरतमंद परिवारों को वाश और हाइजीन किट्स का वितरण भी किया गया। ग्राम प्रधान हुकुम सिंह फर्स्वान ने परिवारों की पहचान करने में संस्था की मदद की। कासा संस्था के रोहित वर्मा और चंद्रमोहन जी गांव की महिलाओं को कोविड से बचाव में स्वच्छता की अहमियत को समझाया और वाश किट्स का वितरण किया। ग्रामवासियों ने वाश किट्स के लिए कासा संस्था को धन्यवाद व्यक्त किया।