संगीत नाद ब्रह्म से उत्पन्न ईश्वरीय तत्व : तिवारी
देहरादून।
संगीत नाद ब्रह्म से उत्पन्न ईश्वरीय तत्त्व है। उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा के शिक्षकों के प्रदर्शन को देखकर लग रहा है संगीत मे यहां बहुत सम्भावना है।आवश्यकता इस बात है कि शिक्षकों से विद्यमान प्रतिभा छात्रों तक पहुंचे। शास्त्रीय गायन मे मनोज थापा राइका रुद्रप्रयाग प्रथम, अंकित पाण्डेय श्रीकृष्ण मर्चेन्ट इ का ऊधमसिंह नगर द्वितीय, मीनाक्षी उप्रेती राइका रानीखेत तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुगम गायन में डिम्पल जोशी रा बा इ का हल्द्वानी प्रथम, दिनेश चन्द्र पाठक राइका लैंसडाउन द्वितीय, दिनेश पाण्डेय राइका आठगांव पिथौरागढ़ तृतीय स्थान प्राप्त किया।लोकगायन मे नीतू रावत राबाइका बनभूलपुरा नैनीताल प्रथम, बबिता राइका न्यूनी टिहरी, उम्मेद लालरा इ का किमाडा दान कोट तृतीय स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय वादन में कैलाश चन्द्र पाण्डेय राइका महतगांव अल्मोड़ा प्रथम, हर्षवर्धन भट्ट राइका जगतेश्वर पौडी द्वितीय, गोपाल चन्द जोशी राइका पटवागांव नैनीताल तृतीय स्थान पर रहें। सुगम वादन मे मुरली मनोहर उप्रेती राइका ल्वाणी चमोली प्रथम, मनोज हटवाल राइका बराशकुण्ड चमोली द्वितीय, चन्द्रकला भट्ट राइका चौखुटिया अल्मोड़ा तृतीय स्थान पर रहे। लोक वादन मे धर्मेन्द्र चौहान राउमावि अन्ताखेडघ प्रथम, अरविंद सिंह राइका उत्तरकाशी द्वितीय, हरीश चन्द्र पाण्डेय रा ग का गुनिया लेख नैनीताल तृतीय स्थान पर रहे।
शास्त्रीय नृत्य में मीनाक्षी बुटोला राबाइका ऋषिकेश प्रथम, सुगम नृत्य में तनुजा जोशी प्रथम, मनीषा सेमवाल द्वितीय स्थान प्राप्त किया।लोक नृत्य में ज्योतिकमल रावत राबाइका कोटाबाग नैनीताल प्रथम, सुमन नेगी राइका कतरा अल्मोड़ा द्वितीय, भारती बिजल्वाण राइका फोल्ड उत्तरकाशी तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर सीमा जौनसारी, तृप्ति भट्ट, रितेश भट्ट, डा आरडी शर्मा कुलदीप गैरोला, प्रदीप रावत राय सिंह रावत,समन्वयक डा. उषा कटियार डा. शशिशेखर मिश्र उपस्थित रहे।