G-KBRGW2NTQN तालाब में डूबकर तीन किशोरों की मौत, दो सगे भाई – Devbhoomi Samvad

तालाब में डूबकर तीन किशोरों की मौत, दो सगे भाई

लक्सर। सुल्तानपुर गांव में एक तालाब में डूबकर तीन किशोरों की मौत हो गई है। इनमें दो सगे भाई है। बताया जा रहा है कि तीनों किशोर दोपहर के समय तालाब में नहाने गए थे। जब वह घर नही लौटे तो परिजनो ने उनकी तलाश शुरू की। इस बीच किसी ग्रामीण ने सूचना दी कि तालाब में तीन किशोरों के शव पड़े हुए है। जिसके बाद मृतक किशोरों के परिजनों में कोहराम मच गया।
        पुलिस के मुताबिक गांव सुल्तानपुर निवासी तस्लीम के दो बेटे रिहान (15) व अनस (14) और जमशेद का बेटा रिहान (14) निवासी मोहल्ला ढाब दोपहर के समय तालाब पर नहाने गए थे। उसके बाद वह वापस नही लौटे। परिजनो ने उनकी तलाश शुरू की। इस बीच किसी ग्रामीण ने सूचना दी कि तालाब में किशोरो के शव पड़े हुए है। सूचना पाकर लापता किशोरों के परिजन और अन्य ग्रामीण तालाब पर पहुंचे। तीनो किशोरों के शवों को देखकर गांव में मातम छा गया।
        पुलिस ने बताया कि तीनो किशोरों की मौत हादसे में हुई। इसीलिए पोस्टमार्टम के बगैर ही उनके शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ईंटें बनाने के लिए मिट्टी की खुदाई की गई थी। उसी से यह तालाब बना है। चिकनी मिट्टी होने के कारण तीनों किशोर बाहर नही निकल पाए और डूब कर उनकी मौत हो गई। सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों किशोरों की डूबने से मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *