G-KBRGW2NTQN बारातियों से भरा वाहन खाई में गिरा, एक की मौत – Devbhoomi Samvad

बारातियों से भरा वाहन खाई में गिरा, एक की मौत

पौड़ी। पौड़ी-टेका मोटर मार्ग पर बुधवार सांय बारातियों से भरे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छ: अन्य घायल हो गए हैं।  सभी घायलों को जिला चिकित्सालय पौड़ी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को कोट विकासखंड के लसेरा गांव से कुछ ग्रामीण एक शादी समारोह में शामिल होने कठूड़ गाव पहुंचे थे। सायं को बारात विदाई के पश्चात सभी लोग अपने गांव लसेरा लौट रहे थे। बताया गया कि इसी दौरान पौड़ी कुछ किमी की दूरी पर टेका के समीप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिसमें सवार आठ व्यक्तियों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि पांच बच्चों समेत कुल छह लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू में जुट गई। सीओ सदर प्रेम लाल टम्टा ने बताया कि वाहन दुर्घटना में छह लोग घायल हुए। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक नोसेरा गांव में शिक्षक के रुप में कार्यरत था। जबकि घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालात फिलहाल खतरे से बाहर है। घायलों में आदित्य उम्र 10 वर्ष पुत्र बालम सिंह, .तिका 13 वर्ष पुत्री बालम सिंह, साहिल उम्र 12 वर्ष पुत्र प्रकाश सिंह, सोनाली 22 वर्ष पुत्री दीपक पटवाल, प्रियंका 15 वर्ष पुत्री दीवान सिंह व विद्याता देवी उम्र 70 वर्ष पत्नी हनुमान सिंह शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *