G-KBRGW2NTQN मैक्स दुर्घटना में 2 की मौत, 9 घायल – Devbhoomi Samvad

मैक्स दुर्घटना में 2 की मौत, 9 घायल

चमोली। बिरही -निजमुला सड़क मार्ग पर मैक्स दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 9 घायल हुए हैं। घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार वाहन पगना से बिरही की ओर जा रहा था। इस दौरान अचानक वाहन गाडी गांव के नीचे पुल में अनियंत्रित होकर गदेरे में जा गिरा। इससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस टीम ने गदेरे में उतर कर घायलों को रेस्क्यू कर 108 की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। मृतकों में ईराणी गांव के 24 वर्षीय संजय नेगी पुत्र कलम सिंह नेगी तथा 23 वर्षीय टिकेंद्र राम पुत्र सबला राम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि घायलों में ईराणी गांव के जसपाल सिंह, जगदीश सिंह, सोहब कुमार, मुकेश कुमार, मातवर सिंह, राहुल सिंह, मनोज सिंह, बालक सिंह तथा पाणा गांव के गोपी नेगी पुत्र कुंवर सिंह शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *