G-KBRGW2NTQN नशे में धुत दुल्हे को दुल्हन ने वापस लौटाया – Devbhoomi Samvad

नशे में धुत दुल्हे को दुल्हन ने वापस लौटाया

दुल्हन के साहस व हिम्मत की हो रही है सराहना
कोटद्वार। विगत दिवस भाबर के झंडीचौड़ पूर्वी क्षेत्र में एक दुल्हन ने शराब के नशे मे धुत दुल्हे से शादी करने से मना कर दिया दोनों पक्षों ने दुल्हन को मनाने की कोशिश पर वे सफल नही हो पाये। आखिकार दुल्हन ने पूरी बरात को ही वापस लौटा दिया। उक्त मामला क्षेत्र में खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। दुल्हन की हिम्मत और निर्णय को क्षेत्रवासियों हिम्मत और साहस भरा कदम बताया और सराहना की है।
यहां पौडी जिले के एक गांव से बरात झंडीचौड़ गांव में आयी थी जब बरात घर के पास पंडाल में पहुंची और दुल्हा घोडे से उतरा तो वह लड़खडने लगा। यह जानकारी दुल्हन के कानों तक पहुंची। पुष्टि के बाद दुल्हन ने शराबी दुल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के निर्णय से बारातियों में हड़कंप जैसी स्थिति हो गयी। दुल्हन पक्ष के लोग भी परेशान हो गये। उन्होने इसे दुल्हे की गलती बताते हुए दुल्हन से उसे माफ करने की बात कही। बारातियों ने भी माफी मांगते हुए दुल्हन को मनाने का प्रयास किया, पर बात नही बनी।
दुल्हन पक्ष ने दूर से आई बरात को भोजन कराया और वापस भेज दिया। ग्रामीणों ने  जानकारी दी कि बरात का जब स्वागत हो रहा था तो तब भी दूल्हा इतने नशे में था कि वह ठीक से खडा़ तक नहंी हो पा रहा था। दुल्हन का कहना था कि जो युवक शादी में भी नशा करके आया हो उसके साथ वह पूरा जीवन बिताना कितना कठिन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *