G-KBRGW2NTQN पुलिस ने महिला का शव बगीचे से किया बरामद – Devbhoomi Samvad

पुलिस ने महिला का शव बगीचे से किया बरामद

सेलाकुई। सेलाकुई पुलिस ने एक बगीचे से महिला का शव बरामद किया। पुलिस ने शव का पंचनामा व पोस्ट मार्टम की कार्रवारी पूरी कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के द्वारा महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह के समय प्रधान भाऊवाला द्वारा सेलाकुई पुलिस को सूचना दी गई थी कि एक महिला सेरीबाग भाऊवाला में मृत पडी है।

सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की शिनाख्त सोनी चमोली (40) पत्नी रमेश चमोली निवासी टिहरी फैक्टरी भाऊवाला थाना सेलाकुई के रूप में हुई। पुलिस ने शव के पास से ही एक निवान की खाली शीशी बरामद की। माना जा रहा है कि महिला ने निवान का सेवन कर आत्महत्या की। मृतक महिला की शादी को 17 वर्ष हो चुके हैं। उसके दो बच्चे हैं, जबकि पति हल्वाई का काम करता है। मृतका फैक्ट्री मे काम करती थी। थाना प्रभारी सेलाकुई ने वताया कि महिला के ससुराल व मायके पक्ष के लोगों काके मामले की सूचना दे दी गई है। आवश्यक कार्रवाई के वाद शव को परिजनों के हवाले किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *