G-KBRGW2NTQN राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने मुख्यमंत्री  को भेजा  विषेश संदेश  – Devbhoomi Samvad

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने मुख्यमंत्री  को भेजा  विषेश संदेश 

देहरादून। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार और राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के लिए विषेश संदेश भेजा। पार्टी की तरफ से यह संदेश उत्तराखण्ड राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिव्य नौटियाल द्वारा सम्प्रेषण किया गया।
महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तराखण्ड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे विषेश संदेश के माध्यम से उन्हें प्रदेश का दुबारा कमान संभालने पर शषुभकामना दि उम्मीद जताई कि धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास का नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष दिव्य नौटियाल ने बताया कि पार्टी मुखिया का विषेश संदेश द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए मंगल कलश भेजा गया था। जिसे हमारे द्वारा मुख्यमंत्री से मिलकर सौंप दिया गया। मुख्यमंत्री  धामी ने खुशषी जाहिर करते हुए राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार को धन्यवाद दिया और उनके दीर्घायु की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *