G-KBRGW2NTQN पत्थर चपेट में आने से महिला की मौत – Devbhoomi Samvad

पत्थर चपेट में आने से महिला की मौत

चमोली। मंडल घाटी के सिरोली गांव में घास लेने गई महिला की पहाड़ी से पत्थर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।  मिली जानकारी के अनुसार सिरोली गांव के राजपाल सिंह की पत्नी सरिता देवी (44) घास लेने जंगल में गई थी। इस बीच पहाड़ी से पत्थर गिर गया। पत्थर की चपेट में आने से महिला गंभीर रू प से जख्मी हो गई। सुबह की घटना की सूचना साथी महिलाओं ने ग्रामीणों को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मंडल पुलिस चौकी इंचार्ज आरएन व्यास समेत तमाम पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।

महिला को जिला चिकित्सालय गोपेर लाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सालय में डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया। गोपेर के थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक सरिता सिरोली गांव की आशा वर्कर भी थी। इस घटना से गांव में मातम पसर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *