इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

रुद्रपुर। मुखबिर की सूचना पर  पुुुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपित की पहचान सुखविन्दर सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र मक्खन सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी लालपुर थाना किच्छा हाल निवासी डीएवी स्कूल के पास के रूप में हुई।  सुखविंंदर सिंह उर्फ सुक्खा खूंखार किस्म का अपराधी है। विधान सभा चुनाव से पूर्व रामेश्वरपुर लालपुर क्षेत्र में उसने फायरिंग की थी उसके बाद   वह पंजाब भाग गया था। इसके बाद पुलिस ने उसके ऊपर 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *